वार्ड नंबर 2 में सुप्रिया महतो का जनघोषणा पत्र जारी, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से प्रत्याशी सुप्रिया महतो ने चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में अपना जनघोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र जारी होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई।
आज आयोजित पदयात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। वार्ड के विभिन्न इलाकों से आए समर्थकों ने जगह-जगह फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और नारों के साथ समर्थन जताया, जिससे पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल बन गया।
जारी जनघोषणा पत्र में वार्ड 2 के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

(1)बस्ती एवं सोसाइटी में नाली और सड़क का निर्माण।
(2)सुधा डेयरी मोड एवं कदमा टोल ब्रिज मोड पर हाई मास्क लाइट लगवाना।
(3)सुधा डेयरी मोड से कदमा टोल ब्रिज मोड तक सर्विस रोड को ठीक करना।
(4)सुधा डेयरी मोड से कदमा टोल ब्रिज मोड तक सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त करवाना।
(5)सुधा डेयरी मोड से कदमाटोल ब्रिज मोड तक नाली सफाई का काम।
(6)बस्ती और मुख्य चौराहों पर CCTV कैमरा लगाना।
(7)बस्ती में साफ पानी की व्यवस्था करना।
(8)गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मदद को हर घर तक पहुंचाना।
(9)बस्ती एवं सोसाइटियों में प्रतिदिन कचरा उठाव और सफाई काम करवाना।
(10)वन भूमि पर बसे बस्तियों को वन पट्टा दिलाने का प्रयास किए जायेगे
(11)बस्ती एवं सोसाइटी में सामुदायिक भवन बनाना।
(12)मंगलम सिटी से कदमा टोल ब्रिज मोड तक होने वाले सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए चेक पोस्ट/बम्पर बनवाना।
पदयात्रा के दौरान सुप्रिया महतो ने कहा कि उनका संकल्प है — “विकास, सुरक्षा और स्वच्छ वार्ड 2 का निर्माण।”
समर्थकों ने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 5 ‘साइकिल पम्प’ छाप पर मुहर लगाकर सुप्रिया महतो को भारी मतों से विजयी बनाएं।
चुनाव के अंतिम चरण में उमड़ी भीड़ को मजबूत जनसमर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजर मतदान के दिन पर टिकी है।




