संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सरायकेला:प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सरायकेला प्रखंड में बुधवार को रसोइया माताओं के लिए संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी आठ संकुलों की रसोइया माताओं ने भाग लिया और अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट ने सीनी संकुल का निरीक्षण किया, जबकि प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो बालक मध्य विद्यालय सरायकेला संकुल में प्रतियोगिता का जायजा लेने पहुँचे।

बीइइओ दिनेश कुमार दंडपाट ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्रों को मध्याह्न भोजन परोसा जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइया माताओं को सीमित संसाधनों में साफ-सुथरा, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित करना है
प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता रसोइया माताओं को प्रमाणपत्र और सम्मान प्रदान किया गया प्रतियोगिता के परिणाम: सीनी संकुल: उमवि मोहितपुर (विजेता), उमवि कदमबेड़ा (उपविजेता),भाद्रूडीह संकुल: उमवि बाना (विजेता), उमवि जोरडीहा (उपविजेता),पठानमारा संकुल: उमवि काशीपुर (विजेता), नप्रावि काशीपुर (उपविजेता),बालक मवि सरायकेला संकुल: बालक मवि सरायकेला (विजेता), उमवि वार्ड नंबर 4 (उपविजेता),दूधी संकुल: उमवि दूधी (विजेता), नप्रावि रूटकाटांड़ (उपविजेता),केंदुआ संकुल: मवि मूरुप (विजेता), उमवि बाँकसाई (उपविजेता),सिंदरी संकुल: प्रावि ऊपरदूगनी (विजेता), उमवि लकड़बाद (उपविजेता),हुदु संकुल: उमवि हुदु (विजेता), नप्रावि पोड़ाडीह (उपविजेता)
यह आयोजन न केवल रसोइया माताओं के कौशल को निखारने का माध्यम बना, बल्कि बच्चों को स्वस्थ, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रेरक साबित हुआ।




