जमशेदपुरसराइकेला

CV Plus Technology Private Limited की डिजिटल रणनीति का डबल धमाका: मेयर प्रत्याशी संजय सरदार और पार्षद प्रत्याशी सुप्रिया महतो दोनों विजयी

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजय सरदार एवं वार्ड नंबर 2 से सुप्रिया महतो की सफल डिजिटल अभियान के ऐतिहासिक विजय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत रणनीति और सकारात्मक संवाद से जनसमर्थन को नई दिशा दी जा सकती है।

CV Plus Technology Private Limited की सोशल मीडिया टीम ने दोनों अभियानों का संपूर्ण डिजिटल प्रबंधन संभाला। सुविचारित रणनीति, प्रभावशाली क्रिएटिव कंटेंट और सुनियोजित ऑनलाइन जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्याशियों की बात को मजबूती के साथ जनता तक पहुँचाया गया।

कंपनी की टीम ने कहा कि यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, अथक परिश्रम और सकारात्मक सोच की जीत है। हमें गर्व है कि हम इन ऐतिहासिक अभियानों का अभिन्न हिस्सा बने।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शी संवाद स्थापित किया गया, जिससे जनता की भागीदारी बढ़ी और अभियान को व्यापक समर्थन मिला।

इस अवसर पर विजय महतो, परमबीर पात्रों एवं निकी कुमारी ने भी दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!