सराइकेला

रवींद्र बास्के ने उठाए सवाल: ESIPF विवाद में मजदूरों पर हमले को लेकर नेता क्यों थे अनुपस्थित?

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ESI PF (कर्मचारी भविष्य निधि) भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित टोयोटा शोरूम के समीप बेबको कंपनी के मजदूर शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठे थे। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा ESI PF की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिसके विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे थे।

बाहरी तत्वों से हमले का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों का कहना है कि इसी दौरान अचानक कंपनी द्वारा बुलाए गए  बाहरी असामाजिक तत्व पहुंचे और हड़ताल कर रहे मजदूरों पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में चार से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

थाना पहुंचे मजदूर, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद आक्रोशित मजदूर आदित्यपुर थाना पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। मजदूरों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपने वैधानिक अधिकारों, खासकर ESI PF भुगतान, की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने उनकी मांगों को अनदेखा करते हुए आंदोलन को दबाने के लिए हिंसक रास्ता अपनाया।

रवींद्र बास्के ने लिया संज्ञान

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि रवींद्र बास्के ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के समय मजदूर नेता मौके पर क्यों मौजूद नहीं थे। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!