विजयादशमी पर सतबोहनी पहुँचे पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडु, दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मान
भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन बना आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुर नगर निगम के सतबोहनी स्थित स्थानीय श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा समारोह में गुरुवार को विशेष विजयादशमी के शुभ अवसर पर रावण दहन आयोजन किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पुर्व विधायक लक्ष्मण टुडु को समिति की ओर से शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मधुसूदन मुखी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय सरदार (अ.जा .जा मोर्चा)

देवाशीष महतो, उत्तम पात्रों, आलोक सिन्हा, नंदू मुखी, विमल मुखी और काफी संख्या में गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे और मुख्य अतिथि का स्वागत किया समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करता है


इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहाँ माता रानी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लक्ष्मण टुडु ने कहा कि दुर्गा पूजा और रावण दहन जैसे आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं
पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला




