पूर्वी सिंहभूम

साकची मंडल पश्चिम में संगठन विस्तार, जितेंद्र पटेल बने महामंत्री

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत संगठन विस्तार के क्रम में साकची मंडल “पश्चिम” ने पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा की सहमति से यह सूची जारी की गई।

मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित इस टीम में महिला शक्ति और युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। संगठन के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

इसी क्रम में जितेंद्र कुमार पटेल को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके चयन को संगठन के प्रति उनके समर्पण और कार्यक्षमता का परिणाम माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में महामंत्री संतोष सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, रोहित सिंह, दिलीप तिवारी, श्रीमती पोद्दो, महतो, मंत्री समल किशोर, दीपक तिवारी, अर्जुन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी मोहंती तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश लाल सहित कुल 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा साकची मंडल पश्चिम की इस नई टीम से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!