पूर्वी सिंहभूमराजनीति

घाटशिला उपचुनाव में JLKM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो ने किया जनसंपर्क अभियान

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रचार-प्रसार में तेजी आ गई है। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आज जादूगोड़ा चौक पहुंचकर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने गांव-गांव घूमकर माताओं, बहनों, भाइयों एवं अभिभावकों से अपील की कि 11 नवंबर को क्रमांक संख्या 5 — कैंची छाप के निशान पर वोट देकर JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू को विजयी बनाएं।

महतो ने कहा कि “झारखंड बने 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आज भी न अच्छी शिक्षा की व्यवस्था है, न बेहतर अस्पताल, और न ही रोजगार के अवसर हैं। जनता को अब इस पर गंभीरता से विचार कर सही व्यक्ति को विधानसभा भेजना चाहिए, तभी विकास संभव होगा।”

प्रचार कार्यक्रम में देवेंद्र नाथ महतो के साथ पूर्व पोटका विधानसभा प्रत्याशी भागीरथ हांसदा, पूर्वी सिंहभूम जिला महानगर उपाध्यक्ष शम्भू गोराई उर्फ करण गोराई, जिला महामंत्री गणपति कारवां, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, जिला एससी मोर्चा सचिव आकाश रजक, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बॉबी साह, तापस लोहार, रोहित रजक, प्रकाश साह, रोहन रजक, प्रसनजीत लोहार, पिंकी महतो, उमा कोड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!