जमशेदपुर

घागीडीह भाजपा मंडल कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

जमशेदपुर के घागीडीह स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार जी की अनुमति से एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बड़े भैया बिनानंद शिरका जी के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा समाज के उत्थान, समानता और न्याय के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सुधार का प्रतीक रहा है, जिनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता तथा भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने के उद्देश्य पर भी चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम धीरज सिंह के देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नित्यानंद शर्मा, हेमन्त सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रतीक सिंह, नीरज सिंह, मुकेश पोद्दार, गुरमीत सिंह, अजय गुप्ता, मुकेश, मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, परवीन सिंह, धीरज सिंह, संजय गोप, दिलीप समेत मंडल के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!