जमशेदपुर

टाटानगर स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर   राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से भुवनेश्वर से वापस लौटने के क्रम में झारखंड के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय अर्जुन मुंडा जी का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा अर्जुन मुंडा जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, गुलदस्ता एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्टेशन परिसर “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।इस स्वागत कार्यक्रम में मंडल के समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ता अशोक मिश्रा, राजेश शर्मा, धीरज सिंह, परवीन सिंह, सनी सिंह, राकेश शर्मा, छोटू, मिट्ठू एवं शिव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार भी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होकर स्वागत में सहभागी बने।इसी क्रम में अर्जुन मुंडा जी ने चाईबासा स्टैंड पर संजय जी के साथ कुहलड़ वाली चाय का आनंद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात कर काफी समय व्यतीत किया।इस दौरान अर्जुन मुंडा जी ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी जुगसलाई एवं मानगो नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटकर पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!