जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम

विद्यापति नगर काली पूजा मैदान में भूमि पूजन संपन्न

समिति ने मां काली से पूजा की सफलता की कामना की

आगामी 20 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली मां काली देवी की पूजा की तैयारी को लेकर आज विद्यापति नगर काली पूजा मैदान, बिरसा मुंडा टाउन हॉल के समीप, मां काली संकल्प सेवा समिति की ओर से विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पंडित जी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और मां काली से प्रार्थना की कि आगामी पूजा एवं सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हों।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक शम्भू गोराई उर्फ करण गोराई, अध्यक्ष संजय कुमार सेन, सचिव विप्लव कुमार चंद्रा, सचिव आकाश रजक, महासचिव सनातन गोराई, कोषाध्यक्ष अरुण गोराई, तथा सक्रिय सदस्य आशिष चंद्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!