मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर जर्जर बिजली पोल बदला गया,
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली राहत

मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड नम्बर–3, सिबतैन मस्जिद से पहले स्थित एक पुराना और जर्जर बिजली पोल स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से खतरे का कारण बना हुआ था। पोल की खराब हालत को देखते हुए तीन दिन पहले ही बिजली विभाग से नए पोल की मांग की गई थी।
लगातार प्रयासों और समन्वय के बाद आज बिजली विभाग द्वारा उक्त स्थान पर नया बिजली पोल स्थापित कर दिया गया। यह कार्य वार्ड नम्बर 24 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद राशिद खान एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज आलम के निरंतर प्रयास से संभव हो सका।
स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस लेते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि जर्जर पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, जिसे समय रहते बदल दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि विभाग ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए बहुत कम समय में समस्या का समाधान किया, जिसके लिए वे विभाग के शुक्रगुजार हैं।




