सराइकेला

टाटा स्टील गम्हरिया के स्ट्रेट बार बिल वेंडर RK Enterprises के 160 मजदूरों का हड़ताल

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां):टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट में स्ट्रेट बार बिल से जुड़े वेंडर RK Enterprises के अधीन कार्यरत कुल 160 मजदूरों ने अपने हिसाब-किताब और बकाया भुगतान को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनके मेहनताना का स्पष्ट और पूरा हिसाब नहीं दिया जा रहा है।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि बार-बार वेंडर बदले जाने से उनका हिसाब-किताब बिगड़ गया है। हर बार नया वेंडर आने पर पुराने भुगतान का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं किया जाता, जिससे मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी द्वारा काम से बैठा दिया जाना मजदूरों में नाराजगी का कारण बना है।

हड़ताल पर बैठे मजदूरों का कहना है कि वे किसी से टकराव नहीं चाहते, लेकिन उन्हें अपने किए गए काम का पूरा, पारदर्शी और लिखित हिसाब चाहिए। मजदूरों ने मांग की है कि RK Enterprises और संबंधित प्रबंधन मजदूरों से बातचीत कर जल्द समाधान निकाले।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल हड़ताल के चलते स्ट्रेट बार से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!