कार्यालय उद्घाटन के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारी, काशिफ रज़ा रहेंगे मुख्य अतिथि

कपाली (सरायकेला-खरसावां):आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम इस्लाम नगर, बाबा गुंडी के पास, कपाली में संपन्न होगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य माननीय काशिफ रज़ा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परवेज खालिद जी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भाई मोहम्मद शमीम अकरम साहब, मो.फैआज आलम,राशिद खान ,सनत सिंह सरदार, आफताब, इस्माइल, जिब्रान,सहित सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
पार्टी के जिला अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां मोहम्मद एजाज़ अहमद ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में चुनावी रणनीति, संभावित प्रत्याशियों, संगठनात्मक मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न सिर्फ संगठनात्मक विस्तार का माध्यम बनेगा, बल्कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी की सक्रिय और मजबूत भागीदारी का आधार भी तैयार करेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को नगर स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाए।
पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



