नव निर्वाचित पार्षद अंकुर सिंह से मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के की शिष्टाचार मुलाकात

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद अंकुर सिंह से मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से मिली यह जीत एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
रवींद्र बास्के ने आशा व्यक्त की कि पार्षद अंकुर सिंह अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। रवींद्र बास्के ने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की बात भी कही।




