बयानबाज़ी करते रह गए विरोधी, काम ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
सुप्रिया महतो को रवींद्र बास्के की शुभकामनाएं

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में सुप्रिया महतो की 50% से अधिक मार्जिन से ऐतिहासिक जीत पर मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रवींद्र बास्के ने कहा कि इस चुनाव में कुछ विरोधी केवल बयानबाज़ी करते रह गए, आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे, लेकिन जनता ने दिखा दिया कि आखिरकार काम ही बोलता है। यह जीत नकारात्मक राजनीति पर विकास की राजनीति की जीत है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही अंतिम और सर्वोपरि होता है। आदित्यपुर की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह संदेश दिया है कि उन्हें दिखावे की नहीं, ज़मीनी कार्य की राजनीति चाहिए।
रवींद्र बास्के ने आशा जताई कि सुप्रिया महतो जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हित में उनका सहयोग सदैव सकारात्मक और रचनात्मक रहेगा।




