राजनीतिसराइकेला

वार्ड में विकास कार्यों पर राजनीति तेज

सीमा रानी का आरोप पूरी तरह निराधार: अभिजीत महतो

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड में विकास कार्यों को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अभिजीत महतो ने सीमा रानी महतो द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है।

अभिजीत महतो ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए। इनमें पक्की सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक सड़क, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था सुधार और स्ट्रीट लाइट स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस सड़क को लेकर आरोप लगाया गया है, संबंधित क्षेत्र—यहां तक कि सीमा रानी महतो के घर तक—पहले से ही पेवर ब्लॉक सड़क बनी हुई है, जो आम उपयोग में है।

महतो ने कहा कि बिना तथ्य जांचे इस तरह के बयान देना राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से गलत सूचनाएँ फैलाई जा रही हैं, जबकि वास्तविक विकास कार्य ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है और काम के आधार पर ही निर्णय लेती है, न कि बेबुनियाद आरोपों के आधार पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!