नए साल पर JLKM मजदूर नेता राज महतो को बधाई देने वालों का लगा तांता
नववर्ष 2026 के अवसर पर JLKM के मजदूर नेता राज महतो को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुबह से ही मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मुलाकात कर नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज महतो लगातार मजदूरों के हक़, सम्मानजनक मजदूरी और न्याय के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में मजदूरों की आवाज़ को मजबूती मिली है। नए साल में भी उनसे मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।
राज महतो ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी रहेगी। नववर्ष पर मजदूर एकता और संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया उन्होंने कहा कि क्राफ्ट्समेन कंपनी से जुड़ी सभी जायज़ समस्याओं का जल्द ही निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।


