सराइकेला
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव अपडेट

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से पार्षद पद की उम्मीदवार सुप्रिया महतो को स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने की आधिकारिक सहमति मिल गई है। नामांकन पत्रों की जांच में उनके सभी दस्तावेज सही पाए गए, जिसके बाद वे अब चुनावी मैदान में सक्रिय रूप से उतर चुकी हैं।

सुप्रिया महतो ने वार्ड वासियों से संवाद करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला, तो वार्ड की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और अन्य विकास कार्य अधूरे हैं, वहां तेजी से काम कराकर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।




