“शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हो रहे हैं”
38 वर्षीय नौजवान मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के बने चर्चा का केंद्र

आदित्यपुर नगर निगम का हालिया चुनाव कई उतार-चढ़ाव, इस चुनाव में जहां जनता ने कई बड़े दिग्गजों को सियासी जमीन पर उतार दिया, वहीं कुछ नए चेहरों को अपना समर्थन देकर राजनीति में नई पहचान भी दी। इन सबके बीच जिस नाम की चर्चा सबसे अधिक रही, वह था 38 वर्षीय युवा मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के का।
चुनावी मैदान में कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे और सभी ने अपने-अपने तरीके से जनता का विश्वास जीतने की कोशिश की। किसी ने बड़े-बड़े वादों के सहारे लोगों तक पहुंच बनाई, चुनावी माहौल में आरोप प्रत्यारोप और रणनीतियों का दौर भी चलता रहा। लेकिन इन सबके बीच रवींद्र बास्के का चुनावी अभियान एक अलग ही अंदाज में देखने को मिला।
सीमित संसाधनों के बावजूद रवींद्र बास्के ने साधारण और सहज तरीके से जनता के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा सेवा की भावना को अपनी प्राथमिकता बताया। यही वजह रही कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, लेकिन उनकी मेहनत, सक्रियता और जनता के साथ उनका सीधा जुड़ाव उन्हें पूरे नगर निगम क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना गया।
चुनाव के बाद भी लोगों के बीच यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि रवींद्र बास्के ने जिस आत्मविश्वास और मेहनत के साथ चुनावी मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, वह आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति में एक नए नेतृत्व के रूप में उभर सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि युवाओं और आम जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता उन्हें भविष्य में एक मजबूत पहचान दिला सकती है।
कुल मिलाकर, आदित्यपुर नगर निगम का यह चुनाव कई मायनों में यादगार रहा। लेकिन इस चुनाव ने एक ऐसे युवा चेहरे को भी चर्चा में ला दिया, जिसका नाम रवींद्र बास्के है—एक ऐसा नाम, जिसकी चर्चा चुनाव खत्म होने के बाद भी लोगों की जुबान पर बनी हुई है।




