सराइकेला
निखिल महतो आधिकारिक रूप से चुनावी मैदान में

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 3 से पार्षद पद के उम्मीदवार निखिल महतो का नामांकन स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है। जांच के दौरान उनके सभी दस्तावेज सही पाए गए, जिसके बाद वे अब मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
निखिल महतो ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड का समग्र विकास और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा –
“आपका साथ और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, मिलकर वार्ड नंबर 3 को नई दिशा और नई पहचान देंगे।”अब वार्ड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है



