सराइकेला

जमीन से सोशल मीडिया तक भगवा हुंकार

तेज हुआ संजय सरदार का प्रचार

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह भगवा रंग में रंगता नजर आ रहा है। मेयर प्रत्याशी संजय सरदार का जनसंपर्क अभियान जमीनी स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेज हो गया है।

हर वार्ड, गली और मोहल्ले में भगवा झंडे, बैनर और समर्थकों की भीड़ बदलाव की तस्वीर पेश कर रही है। घर-घर संपर्क के दौरान लोगों का उत्साह साफ दिख रहा है। वहीं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर भी समर्थक लगातार पोस्ट, वीडियो के माध्यम से अभियान को मजबूत कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भगवा थीम वाले पोस्टर, रैलियों की तस्वीरें और विकास के संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे युवाओं का खासा समर्थन मिल रहा है। जनता साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर उम्मीदें जता रही है।

संजय सरदार ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर वार्ड में तेज और स्थायी विकास करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!