
आदित्यपुर/सरायकेला : वार्ड क्षेत्र की लोकप्रिय समाजसेवी एवं भावी प्रत्याशी फुलकी महतो आगामी चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। इस अवसर पर कल सुबह 10 बजे समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो निर्धारित स्थल से प्रस्थान कर डीसी ऑफिस पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेगा।

नामांकन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला, युवा और बुजुर्ग समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
फुलकी महतो ने वार्ड की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड का समग्र विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली और जनसमस्याओं का समाधान करना है।नामांकन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और समर्थक इसे बदलाव की शुरुआत मान रहे हैं।




