पोटका प्रखंड में सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास
जिला परिषद सूरज मंडल ने किया नारियल फोड़कर शुभारंभ

पोटका प्रखंड अंतर्गत सानग्राम पंचायत के बुरुडीह ग्राम में सोमवार को 15वें वित्त आयोग मद से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल द्वारा पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस योजना का चयन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान लगातार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने इस योजना को गांव के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लखन चंद्र मंडल, चांदी चरण दास, नरेंद्र नाथ सरदार, निमाई दास, रमेश मदीना, निर्मल दास, बिप्लब मंडल, रमेश मोदक, पापून मदीना, सुदीप मंडल, दयाल पुरान, घनश्याम दास, हेमंत मदीना, रंजीत पुरान, अमित मदीना, वरुण पुरान एवं रतन पुरान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




