सराइकेला
वार्ड नंबर 2 से सुप्रिया महतो ने किया नामांकन दाखिल

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 2 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज सुप्रिया महतो ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

सुप्रिया महतो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 2 को एक आदर्श वार्ड बनाने का काम करेंगी।
नामांकन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने विकास के मुद्दों पर उनका साथ देने का संकल्प लिया।




