सराइकेला

गम्हरिया में रविवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,

गम्हरिया/आदित्यपुर : गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र आदित्यपुर-तीन अंतर्गत गम्हरिया क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों में रविवार, एक फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा आदित्यपुर-तीन के कनीय विद्युत अभियंता अजय हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में आवश्यक मरम्मती कार्य किया जाना है। सुरक्षा और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

बिजली कटौती के दौरान ऊषा मोड़ से कांड्रा, वाल्मिकी नगर, झुरकुली से आगे दुग्धा समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से जरूरी तैयारी कर लें और मरम्मती कार्य में सहयोग करें। मरम्मती कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!