अंकुर सिंह के उप महापौर बनने पर रविंद्र बास्के ने दी शुभकामनाएं

आदित्यपुर में आज एक नए अध्याय की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। बहुत ही कम उम्र में क्षेत्र के लोकप्रिय युवा चेहरे अंकुर सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर पद पर जीत दर्ज कर युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम कर दी है। उनकी इस जीत से पूरे आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।
अंकुर सिंह, ईचागढ़ के पूर्व विधायक आदरणीय अरविंद सिंह जी के भतीजे तथा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीण सिंह जी के सुपुत्र हैं। समाजसेवा और जनसरोकारों से जुड़े परिवार से आने वाले अंकुर सिंह ने कम उम्र में ही जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर पद पर उनकी जीत को क्षेत्र के लोग युवा शक्ति की जीत और नई सोच की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि युवा नेतृत्व के साथ क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक जीत पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अंकुर सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में रवींद्र बास्के ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अंकुर सिंह जैसे ऊर्जावान और युवा नेतृत्व से आदित्यपुर में विकास की नई दिशा तय होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अंकुर सिंह जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
अंकुर सिंह की यह जीत केवल एक राजनीतिक जीत नहीं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और जनता के विश्वास से बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी हासिल की जा सकती है।



