बागबेड़ा में हिन्दू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जमशेदपुर बागबेड़ा क्षेत्र में हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व हिन्दु युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष एवं बागबेड़ा माई दरबार के संस्थापक सदस्य संदीप सिंह ने किया।

यात्रा हरहरगुटु काली मंदिर से निकलकर डीबी रोड, लाल बिल्डिंग, प्रेम कुंज चौक, कृष्णा पुरी होते हुए बागबेड़ा दुर्गा पूजा मैदान स्थित माई दरबार पहुंची, जहां इसका भव्य समापन किया गया।

कार्यक्रम में घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार, वरिष्ठ सदस्य हेमंत सिंह (पप्पु), धीरज सिंह, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, अदिति, प्रदीप गुप्ता, गौतम, मिट्ठू, छोटू, शिव, धर्मेन्द्र, गुरमीत, घोलु पात्रों, प्रतीक, सनी, प्रवीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समापन स्थल माई दरबार में घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार एवं वरिष्ठ सदस्य हेमंत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर सभी प्रमुख लोगों का अभिनंदन एवं स्वागत किया।पूरे आयोजन ने क्षेत्र में एकता, श्रद्धा और उत्साह का संदेश दिया।




