परसूडीह में 55 लाख की चोरी, झूठे मुकदमे और घर पर कब्ज़े की साजिश – पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

जमशेदपुर, 29 अगस्त 2025
जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता सुनीता शाह ,अंजू देवी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके चार घरों से मिलाकर लगभग 50 से 55 लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी चोरी हो गई।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन पर झूठे मुकदमे थोपकर घर और संपत्ति हड़पने की साजिश भी रची है।

झूठे मुकदमे और पुलिस पर पक्षपात का आरोप
सुनीता शाह ने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस, मृतक संजय श्रीवास्तव और उनके परिवार के दबाव में काम कर रही है।
संजय श्रीवास्तव की हत्या उनके बेटियों द्वारा ही किया गया हैँ, और उन्हें झूठे केस मे फसा दिया गया हैँ
बेटियों द्वारा संजय श्रीवास्तव को मारने का वीडियो परसुडीह थाना प्रभारी फैज़ अहमद को देखाए जाने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया और जबरन मोबाइल से वीडियो डेलेट कर दिया गया
उनकी चोरी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उनका नाम झूठे मामलों में आरोपी बना दिया गया।
परिवार को धमकी और गवाहों पर दबाव
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने झूठे गवाह तैयार कराए और उनके परिवार पर दबाव बनाया।
यहां तक कि मोहल्ले के लोगों को भी डराया-धमकाया गया, ताकि वे अदालत में आरोपियों के पक्ष में बयान दें।
भड़काने वालों के नाम भी उजागर
सुनीता शाह ने आरोप लगाया कि इस साजिश को अंजाम देने में कुछ लोगों ने भड़काने और माहौल बिगाड़ने का काम किया। इनमें प्रमुख नाम हैं:
सुशीला देवी – लोगों को भड़काने और झूठे बयान दिलवाने का आरोप।
रामचंद्र – गवाहों को प्रभावित करने और परिवार पर दबाव बनाने का आरोप।
सुष्मिता कुमारी – महिलाओं को भड़काकर गलत पक्ष में बयान दिलवाने का आरोप।
पीड़िता की मांग
सुनीता शाह ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि:
1. चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी हो।
2. घर और संपत्ति पर कब्ज़ा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
3. झूठे मुकदमे में नाम डालने और गलत गवाही देने वालों पर केस दर्ज हो।
4. पुलिस की लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अफसरों को जवाबदेह ठहराया जाए।
इलाके में चर्चा और सवाल
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि –
👉 “55 लाख की चोरी जैसे गंभीर मामले में पुलिस क्यों खामोश है?”
दूसरी ओर, घर और संपत्ति पर कब्ज़े की कोशिश तथा झूठे मुकदमों ने पीड़िता और उनके परिवार की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं।
परिवार को मजबूरी में घर छोड़कर बाहर रहना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों से गुहार
सुनीता शाह ,अंजू देवी ने जिला प्रशासन और माननीय विधायक मंगल कालिंदी से भी हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।




