जमशेदपुर

बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स यूनियन पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का भी टाटा मोटर्स यूनियन ने किया सम्मान

बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स यूनियन पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में ऐतिहासिक बोनस समझौता होने के बाद सोमवार को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह का विभिन्न डिवीजनों में जोरदार स्वागत किया गया। मजदूरों और यूनियन कमेटी सदस्यों ने दोनों नेताओं को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

प्लांट-3 में मिला गर्मजोशी भरा सम्मान

सुबह 9 बजे व्हीकल फैक्ट्री प्लांट-3 में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए।
महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा—

> “समझौते की सफलता का पूरा श्रेय मजदूर भाइयों को जाता है। आप सभी की उम्मीदें और भरोसा ही हमें प्रबंधन के सामने मजबूती से खड़ा होने की ताकत देता है।”

 

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम एवं पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, जीएम बीआईडब्ल्यू मुनीष राणा, जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार मौजूद थे। संचालन नवीन कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने दिया।

वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में भी समारोह

सुबह 11:30 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में भी अध्यक्ष व महामंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज, सुजीत झा उपस्थित थे।
स्वागत भाषण यूनियन उपाध्यक्ष आर.आर. दुबे ने दिया और संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।

इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

इसके साथ ही इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का भी चमरिया गेस्ट हाउस में यूनियन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह के अलावा यूनियन के सभी पदाधिकारी और कमेटी सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम में रेड्डी के साथ यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्री निवासन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को भी जे.एन. टाटा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!