जमशेदपुरझारखंड

आस्था और मानवता का संगम, महाषष्टी के अवसर पर लगेगा महारक्तदान शिविर

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लगेगा शिविर

इस नवरात्र के महाषष्टी के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाक प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है.

यह रक्तदान शिविर 28 सितंबर को महाषष्टी के दिन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में लगाया जा रहा है. महानवरात्र के अवसर पर जहां एक ओर सभी लोग भक्ति भाव में सराबोर हैं,

वैसे में जरूरतमंदों की सेवा के लिए दोनों संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारी को तय करते हुए रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है

मालूम हो कि नवरात्र के समय खासकर पंचमी से दशमी तक रक्तदान शिविर या स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या न के बराबर रहती है.

ऐसे में तत्काल रक्त की उपलब्धता के मामले में कमी देखी जाती है. इसलिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर की अपील पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर टीम पीएसएफ के साथ इस रक्तदान शिविर के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत आयोजित करने के लिए आगे बढ़ा है.

  • 100 यूनिट का लक्ष्य : रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इन चार घंटों में 100 यूनिट रक्तदान एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि इन दोनों संस्थाओं की ओर से रक्तदान की शुरूआत 25 सितंबर से कर दी गई है, ताकि एक दिन में ज्यादा भीड़ न लगे. इन दो दिनों में 30 यूनिट रक्त एकत्रित कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!