जमशेदपुरझारखंडलोकल न्यूज़
अंकुर क्लब में भूमि पूजन सम्पन्न
धूमधाम और सौहार्द के संकल्प संग सम्पन्न हुआ भूमि पूजन

आदित्यपुर:सातबहनी : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अंकुर क्लब द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई।
भूमि पूजन के दौरान पूजा समिति ने यह संकल्प लिया कि इस बार भी दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाई जाएगी। आयोजन समिति ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर बंकिम चौधरी और रूपेश गोराई ने पूजा विधि का नेतृत्व किया। साथ ही आनंद पॉल, धनंजय स्वर्णकार, शंभु कर्मकार, अमित पाल, पंकज महतो, किशन गोराई, पंटू भगत, सृजीत मजूमदार, दुलाल केसरी, कमल दास और राजू दास उपस्थित थे।




