जमशेदपुरराज्य

राजनगर में माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अवैध खनन पर लगी लगाम

सरायकेला। राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बुधवार को माइनिंग विभाग और राजनगर पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान छेलकानी और कोलाबड़िया गांव में छापेमारी की गई, जहां मौके पर अवैध रूप से रखे गए करीब 12 ड्रम जब्त कर आग के हवाले कर दिए गए।

इस कार्रवाई का नेतृत्व माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर समीर ओझा और राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने किया।

अधिकारियों का बयान

माइनिंग इंस्पेक्टर समीर ओझा ने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

वहीं थाना प्रभारी चंचल कुमार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस हर हाल में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!