राज्यलोकल न्यूज़

टाटा-कांड्रा फोर लेन हाईवे पर ट्रक पलटी

सुधा डेयरी के समीप घटी घटना

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा फोर लेन हाईवे पर बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुधा डेयरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी राहगीर सागर खंडैत ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति से जा रहा था और मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के बाद ट्रक पलटकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। दुर्घटना के समय सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय तक लंबा जाम लग गया, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को सुचारू किया गया। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!