
पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह मोड़ स्थित एक मकान से पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य का इमामी हेल्दी एंड टेस्टी रिफाइंड तेल जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कुल 2268 पेटियां बरामद कीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वही ट्रक था जिसे मंगलवार को पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र से लूटा गया था। कंपनी अधिकारियों की सूचना पर बोकारो पुलिस ने छापेमारी की और माल को बरामद किया।
जांच में सामने आया कि दुंदीबाजार के आलू-प्याज व्यापारी रमेश गुप्ता के कहने पर इस माल को राजेश कुमार के घर में छुपाया गया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का मानना है कि इस लूटकांड के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जा
री है।




