
जमशेदपुर विधायक सरयू राय के प्रयास से मानगो के लोगों को बड़ी राहत मिली है। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का दूसरा मोटर पंप भी चालू कर दिया गया। इससे पहले एक 150 एचपी का पंप पहले ही चालू हो चुका था। अब दोनों पंप पूरी क्षमता से चल रहे हैं, जिससे मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़कर पंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने मानगो की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लगातार पहल की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मुलाकात की और विधानसभा में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।संतोष भगत ने विश्वास जताया कि अब दोनों पंपों के संचालन से मानगो क्षेत्र को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप लगाया जा रहा है, जो जल्द ही चालू हो जाएगा।इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह, बाबू खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




