धर्मराज्यलोकल न्यूज़

अंकुर क्लब सातबोहनी में जीएन दास ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

शक्ति की देवी मां दुर्गा के दर्शन और आपसी भाईचारे का संदेश

गम्हरिया जमालपुर के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, अंकुर क्लब सातबोहनी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं गंगोत्री अस्पताल के मालिक जीएन दास ने फीता काटकर किया।

दास ने बताया कि मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं और सभी लोग अपने भीतर की शक्ति को उजागर करें और सच्चाई का साथ दें।

जीएन दास ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच की मानसिकता को हटाने पर जोर दिया तथा कहा कि देश में आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा का आनंद लें। उन्होंने मेले में आए सभी व्यक्ति और महिलाओं से अपील की कि किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें, जिससे अशांति का माहौल न बने।

जेएलकेएम नेता रूपेश गोराई ने कमेटी का आभार व्यक्त किया और पूरे अंकुर क्लब को धन्यवाद देते हुए गांव के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!