जमशेदपुर

चाणक्यपुरी कॉलोनी में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन

भुअंग लोकनृत्य से गूंजा वातावरण

जमशेदपुर:आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कॉलोनी और आसपास के बस्तीवासियों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा इस बार पूरी हुई।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष जीतू सिंह परमार, सचिव प्रभात कुमार सिंह (पूर्व विधायक प्रत्याशी, पश्चिम जमशेदपुर), कोषाध्यक्ष सुनीत तिवारी, सुमित कुमार पांडे एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। पूजा के संचालन में कॉलोनी और बस्तीवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार आयोजित यह दुर्गा पूजा आने वाले वर्षों में परंपरा का रूप लेगी। वहीं भुअंग लोकनृत्य की झलक ने सभी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का काम किया।

पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है और श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!