जमशेदपुर

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला परिषद सूरज मंडल का जन्मोत्सव

जनता का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी : सूरज मंडल

हल्दीपोखर:पोटका प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में फूल-मालाओं से स्वागत, बधाई संदेशों और शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच केक काटकर सूरज मंडल का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर सूरज मंडल ने विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन भी किया। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बने भव्य पंडालों में उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। उद्घाटन के समय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव और पंडाल उद्घाटन का यह आयोजन एकता, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!