जमशेदपुरलोकल न्यूज़

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में भीषण आग

आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई।

यह फैक्ट्री प्लास्टिक और ग्लास बनाने का काम करती है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया

और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।अभी तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है। किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!