सराइकेला में आजाद समाज पार्टी का विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा सिद्दीकी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

मानगो : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा सिद्दीकी के नेतृत्व में आज सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परमबीर पात्रों, सनत सिंह सरदार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि — “आजाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाना है।”

कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम जिला उपाध्यक्ष मो .फैयाज और मो.रशीद खान सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और बुद्धिजीवी शामिल हुए। उपस्थित जनों ने पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय आज़ाद समाज पार्टी” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय आज़ाद समाज पार्टी” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।




