मां काली संकल्प सेवा समिति के मंच से गूंजी “जय झारखंड” की गूंज
जेएलकेएम नेताओं ने लिया एकता का संकल्प

मां काली संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में विद्यापति नगर में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया,

जिसमें सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और झारखंडी अस्मिता पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक शंभू गोराई उर्फ करण गोराई ने की, जिन्होंने कहा कि “संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होगी।”

इस अवसर पर समिति के संस्थापक शंभू गोराई का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए दीर्घायु एवं नेतृत्व की शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेत्री केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो,केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, उमेश महतो, दीपक महतो और राजा कालिंदी विशेष रूप से मौजूद रहे। बेबी महतो ने कहा कि “महिला शक्ति समाज की रीढ़ है, बिना महिलाओं की भागीदारी के कोई भी आंदोलन पूर्ण नहीं हो सकता।”
कार्यक्रम में लक्ष्मण महतो, नवीन गोराई, लक्खीचरण गोराई समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में “जय झारखंड” और “जय मां काली” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे झारखंडी एकता और जागरूकता का सशक्त संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया।




