क्राइमजमशेदपुर

पोटका : जमीन देने के नाम पर खरीदार के साथ ठगी

कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज

पोटका : हल्दीपोखर में जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से मोटी रकम लेकर रजिस्ट्री नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है

पीड़ित विकास कुमार ने कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है आरोप है कि हल्दीपोखर निवासी जमीन रैयतदार सुधीर गोप ने हरीओम नगर स्थित 1200 स्क्वायर फीट जमीन दिखाकर उससे 1 लाख 20 हजार रुपये लिए

लेकिन पैसा लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई करीब तीन साल तक विकास कुमार को इधर-उधर दौड़ाया गया कई बार पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने “आज देंगे कल देंगे” कहकर टरकाया मगर न पैसा लौटाया और न ही जमीन रजिस्ट्री की

आखिरकार थकहारकर पीड़ित विकास कुमार ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!