
सरायकेला। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता गणेश महाली ने अपने आवासीय कार्यालय में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी जनसमस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, रोजगार जैसी समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं। गणेश महाली ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं और लोगों की परेशानी को अपनी परेशानी मानते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सरायकेला की जनता के हर सुख-दुख में हम साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।” साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर जरूरतमंद तक पहुंचें और समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्थानीय लोगों ने जेएमएम नेता के इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।




