झारखंड

होली से पहले सख्ती: चांडिल में 3 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त

500 किलो जावा महुआ नष्ट

Chandil/सरायकेला: आगामी होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उपायुक्त, Seraikela-Kharsawan district के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में 02 मार्च 2026 को विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के समीप चाकुलिया एवं भदौड़ीह ग्राम में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 3 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे नियमानुसार तत्काल नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 35 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई। बताया जा रहा है कि होली के मद्देनज़र इन अड्डों पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही थी।

कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!