जमशेदपुर
बाबा तिलका मांझी जयंती पर संजना हांसदा ने किया माल्यार्पण

डिमना (मानगो):
भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी जी की जयंती के अवसर पर आज तिलका चौक, डिमना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मानगो नगर निकाय वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी संजना हांसदा ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान संजना हांसदा ने कहा कि बाबा तिलका मांझी जी का संघर्ष और बलिदान देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की अपील की।
स्थानीय लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ।




