पूर्वी सिंहभूमसराइकेला

मानगो वार्ड संख्या 28 में चला “बल्ला”, जेबा फरहीन की दमदार जीत

मानगो के वार्ड संख्या 28 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन अंत में “बल्ला” की ताकत सब पर भारी पड़ी। जेबा फरहीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाए रखते हुए जेबा फरहीन ने यह साफ कर दिया कि वार्ड की जनता बदलाव और विकास के पक्ष में खड़ी है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जीत का जश्न मनाया। पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

अपनी जीत पर जेबा फरहीन ने कहा,

“यह मेरी नहीं, वार्ड 28 की हर मां-बहन, बुजुर्ग और युवा की जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं विकास कार्यों से साबित करूंगी।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वार्ड में अधूरे पड़े काम पूरे होंगे, सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, पेयजल समस्या का समाधान होगा और युवाओं के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!