पूर्व विधायक प्रत्यासी सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल मुहम्मद रियाज़ को किया सम्मानित

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल मुहम्मद रियाज़ को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बनाए जाने पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य काशिफ़ रज़ा ने उन्हें शाल और भारत के संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर काशिफ़ रज़ा ने कहा कि यह जमशेदपुर शहर के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा जगत के सम्मानित व्यक्तित्व मुहम्मद रियाज़ को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट में स्थान मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।
वहीं, प्रिंसिपल मुहम्मद रियाज़ ने इस सम्मान के लिए काशिफ़ रज़ा और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और शिक्षण समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे।




