जमशेदपुर

संजय सरदार की सभा बनी जनसमर्थन का महापर्व

आदित्यपुर के सालडीह बस्ती, जन्माष्टमी पूजा स्थल के पास आयोजित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार की जनसभा ने जनसमर्थन के नए आयाम स्थापित कर दिए। चारों ओर उत्साह, जोश और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

सभा में उमड़ी अपार भीड़ ने यह साफ कर दिया कि जनता विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। खासतौर पर महिला सम्मेलन में माताओं-बहनों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। महिलाओं ने खुलकर अपने समर्थन का इज़हार किया और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सभा का माहौल बार-बार गूंजते नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहित रहा। यह जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि आदित्यपुर की जनता परिवर्तन और प्रगति के लिए तैयार है, और उनका भरोसा संजय सरदार के नेतृत्व पर अटूट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!