जमशेदपुर

बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बागबेड़ा:

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आज बागबेड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री गोपाल कृष्ण यादव जी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, वार्ड सदस्य, मुखिया, उप मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा, अशोक मिश्र, धीरज सिंह, राजेश शर्मा, सनी सिंह, छोटू, मुकेश, परवीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

थाना प्रभारी ने अपने प्रारंभिक संबोधन में आनंद कुमार शर्मा एवं धीरज सिंह की ओर संकेत करते हुए कहा कि इनका हमेशा सहयोग मिलता रहता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के प्रति जागरूकता दिखाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आगे आने की अपील की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली त्योहार के दौरान क्षेत्र में भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!