पूर्वी सिंहभूम

भाजपा घाघीडीह मंडल ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा घाघीडीह मंडल द्वारा पुराना पोस्टऑफिस स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के साथ

वरिष्ठ सदस्य नित्यानंद शर्मा, रघुनंदन शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, हेमंत सिंह, मनोज शर्मा (सेरिया), राजेश शर्मा, धीरज सिंह, राकेश शर्मा, सांवरमल शर्मा, सनी सिंह, प्रवीन सिंह, रिंकु गोप, बबलु, मुकेश, मनोज, सोनी, सतेंद्र, नीरज, प्रज्ञान, शौर्य, साकेत, झलक, मिथुन, कृष्णा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!